[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, हिंदुस्तान के लिए शर्मनाक बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, हिंदुस्तान के लिए शर्मनाक बताया

अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, हिंदुस्तान के लिए शर्मनाक बताया

झुंझुनूं : अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर हिंदुस्तान नहीं सहेगा अपमान, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। मोदी सरकार को जमकर घेरा। कार्यकर्ताओ ने भारतीय लोगों के लिए अमानवीय घटना बताई।

धरने को संबोधित करते हुए दिनेश सुंडा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विदेशों में धाक बढने का दावा लगातार भाजपा के द्वारा किया जाता रहा है। लेकिन अब धाक के दावे खोखले निकल आए है। एक तरफ जहां अमेरिका ने भारतीय नागरिकों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर बांधकर वापिस भारत भेज गया ।उन्हें इस तरह से भारत भेजा जैसे वह अपराधी हो। सेना के विमान से भेजा गया, जबकि सामान्य विमान से भेजा जाना चाहिए था। ये हिंदुस्तान के लिए बेहद ही शर्मनाक बात है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरी ने एक शब्द नहीं बोला है। हमारे लोगां लाने के लिए सरकार ने खुद के विमान क्यों नहीं भेजे। कांग्रेस इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।

तो वहीं दूसरी तरह डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं फोर्ब्स की दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट से भारत बाहर हो गया है। इस तरह अब सामने आने लगा है कि मोदी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का ध्यान रखा जा रहा है। देश में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों आदि वर्गों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे युवा बेरोजगार, किसान हताश, महिलाएं सहमी हुई और मजदूरों के सामने रोटी के लाले पड़े हुए है। वहीं विदेशों में भारत की स्थिति अमेरिका द्वारा भेजे गए

भारतीय नागरिक, रूपए की डॉलर के मुकाबले हालत और शक्तिशाली देशों की आई नई सूची ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी साबित करता है। उन्हें देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान से कोई सरोकार नहीं है। फिर सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने के अलावा कुछ नहीं करते।

इस मौके पर इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित जनेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया के अध्यक्ष सुमेर सिंह, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली पार्षद, नयासर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, मंडावा अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, ख्यालीराम पूनियां, प्यारेलाल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, चिड़ावा पंसस रामावतार, जिला सचिव सुभाष भांबू, जिला कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, जिला उपाध्यक्ष पवन पुजारी, महेश कटारिया चिड़ावा, संतकुमार चैनपुरिया, फारूक, विनोद दूधवाला, कैप्टन मोहनलाल, सूबेदार पोकरमल, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एडवोकेट संजय सैनी, चिड़ावा ब्लॉक संगठन महामंत्री अनिल कटेवा, चिड़ावा ब्लॉक उपाध्यक्ष महावीर सिंह, जिला परिषद सदस्य नरेंद्र लमोरिया, शमशाद खान, रणवीर सिंह पूनियां आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin