[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वसुंधरा राजे ने कहा-CM बनना मेरे हाथ में है क्या?:‌BJP कार्यकर्ता ने कहा था- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ, आपके ही हाथ में है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

वसुंधरा राजे ने कहा-CM बनना मेरे हाथ में है क्या?:‌BJP कार्यकर्ता ने कहा था- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ, आपके ही हाथ में है

वसुंधरा राजे ने कहा-CM बनना मेरे हाथ में है क्या?:‌BJP कार्यकर्ता ने कहा था- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ, आपके ही हाथ में है

बाली (पाली) : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सादड़ी (पाली) में भाजपा कार्यकर्ता ने कहा- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ। इस पर वसुंधरा ने दोनों हाथ दिखाते हुए कहा- मेरे हाथ में है क्या? भाजपा कार्यकर्ता, राजे की बात ठीक से नहीं सुन पाए। यह बात वसुंधरा समझ गईं। उन्होंने दोबारा कहा- मेरे हाथ में है क्या? और मुस्कुराने लगीं। इस पर कार्यकर्ता ने फौरन कहा- आपके ही हाथ में है।

दरअसल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सोमवार को पाली जिले के बाली कस्बे के बारवा गांव गई थीं। यहां एक परिचित शिक्षक नरपत सिंह राजपुरोहित की बेटी का विवाह समारोह था। वसुंधरा राजे ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में जाते समय रास्ते में उनका काफिला सादड़ी (पाली) में रुका था। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सोमवार को पाली जिले के बाली कस्बे के बारवा गांव में एक शादी समारोह में गई थीं। रास्ते में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सोमवार को पाली जिले के बाली कस्बे के बारवा गांव में एक शादी समारोह में गई थीं। रास्ते में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

बुजुर्ग महिला ने कान में कुछ कहा, वसुंधरा राजे मुस्कुराने लगीं

सादड़ी कस्बे के आखरिया चौक पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई थी। महिला कार्यकर्ता भी वसुंधरा राजे को देखने पहुंचीं। वहां गाड़ी रोककर राजे ने कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका सम्मान किया। साथ ही चुनरी भी ओढ़ाई।

गाड़ी में बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक बुजुर्ग महिला ने हाथ पकड़ा और उनके कान में कुछ कहा। इस पर वसुंधरा राजे मुस्कुराने लगीं। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने एक बार फिर राजे से हाथ मिलाया और दूसरे हाथ भी उनके हाथ पर रखा। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता ने वसुंधरा राजे से दोबारा सीएम बन जाने की बात कही।

सादड़ी (पाली) भाजपा मंडल के मंत्री अनिल बोहरा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से कहा- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ।
सादड़ी (पाली) भाजपा मंडल के मंत्री अनिल बोहरा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से कहा- मैडम, आप दोबारा सीएम बन जाओ।

BJP कार्यकर्ता ने कहा- मैंने अपनी इच्छा जाहिर की

सादड़ी (पाली) भाजपा मंडल के मंत्री अनिल बोहरा ने कहा- जब पूर्व सीएम यहां (सादड़ी) पहुंचीं, तब मैंने अपनी इच्छा जाहिर की। वसुंधरा राजे दो बार सीएम रहीं। दोनों बार उनका कार्यकाल अच्छा था। प्रशासन पर उनकी पकड़ रही। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की वे पहले सुनवाई करती थीं। मैंने निवेदन किया आपको एक बार फिर सीएम बनना चाहिए। उन्होंने हंसकर कहा- मैं जनता के साथ हूं, सीएम बनाना राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अधिकार क्षेत्र में है।

उधर, वसुंधरा राजे के आने की सूचना पर पूर्व मंत्री अचला राम मेघवाल भी आखरिया चौक पहुंचे थे। भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में अचला राम राज्य मंत्री रहे थे। वे देसूरी से तीन बार विधायक रहे। फिलहाल सादड़ी (पाली) कस्बे में रहते हैं। वसुंधरा राजे अचला राम से मिलीं और हालचाल पूछा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet