[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैसलमेर में SDM की धमकी से नाराज डॉक्टर्स:खेतड़ी में 2 घंटे काम रोका; मरीज होते रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैसलमेर में SDM की धमकी से नाराज डॉक्टर्स:खेतड़ी में 2 घंटे काम रोका; मरीज होते रहे परेशान

जैसलमेर में SDM की धमकी से नाराज डॉक्टर्स:खेतड़ी में 2 घंटे काम रोका; मरीज होते रहे परेशान

खेतड़ी : जैसलमेर जिले के सेड़वा सीएचसी में एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई द्वारा डॉक्टर को थाने में बंद करने की धमकी के विरोध में सोमवार को राजस्थान के अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल समेत कई अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के डॉ. एम.एल. रावत ने बताया कि सेड़वा सीएचसी में एक डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी एसडीएम ने वहां आकर राजकार्य में बाधा डाली और डॉक्टर को धमकी दी। इस घटना से चिकित्सक समुदाय में गहरा रोष है। संगठन ने मुख्यमंत्री से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विरोध के चलते सुबह से अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। 11 बजे सेवाएं शुरू होने पर डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भीड़ जमा हो गई, जिससे व्यवस्था बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ को मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान डॉ. शेर सिंह निर्वाण, डॉ. अनिल जांगिड़, डॉ. संदीप डांगी, डॉ. संदीप चौपदार, अजय सुरोलिया, अभिषेक शर्मा, मुन्ना लाल, प्रमोद कुमारी सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet