राष्ट्रीय जाट महासंघ की झुंझुनूं ब्लॉक महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार
राष्ट्रीय जाट महासंघ की झुंझुनूं ब्लॉक महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राष्ट्रीय जाट महासंघ की झुंझुनूं ब्लॉक स्तरीय महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन बसंत विहार के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षाविद संतोष चौधरी की अभिशंषा पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा में झुंझुनूं ब्लॉक में ब्लॉक उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, सलाहकार सुमन कटेवा रायल, महासचिव सुनिता धायल, महासचिव सुशिला देवी धायल और सचिव विमला देवी, सचिव सावित्री सिहाग, सचिव नन्दा देवी, सचिव चंद्रकला भाम्बू को झुंझुनूं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी नियुक्त कर सभी को नियुक्त पत्र जारी कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी समय प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी को सामाजिक कुरीतियों पर मासिक मीटिंग करने के आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही शिक्षाविद संतोष चौधरी को राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा में जिला संयोजक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।