[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के सामने से जीप हुई चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर के सामने से जीप हुई चोरी

घर के सामने से जीप हुई चोरी

खेतड़ी नगर : केसीसी टाउनशीप के थर्ड सेक्टर स्थित पानी की टंकी के पास क्वार्टर के सामने ने डीआई जीप चोरी हो गई। उसरिया की ढाणी हाल खेतड़ी नगर निवासी गोविंदसिंह राजपूत ने बताया कि वह केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत है, पानी की टंकी के पास ई 23 थर्ड सी क्वार्टर नंबर है जिसमें परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि उनके पास आरजे 18 यूए 1504 नंबर की डीआई जीप है। गुरूवार शाम छह बजे वह सिंघाना से क्वार्टर आया और डीआई जीप को क्वार्टर के सामने खड़ी की। रात करीब साढे दस बजे तक घर के सामने खड़ी हुई थी, सुबह करीब साढे पांच बजे उठ कर देखा तो क्वार्टर के सामने डीआई जीप नही मिली। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना कर जीप की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet