राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की जयंती मनाई
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की जयंती मनाई

पिलानी : राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज की 952 वीं जयंती धूमधाम से जनसेवक राजेन्द्र सिहाग की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला ने तेजाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हर व्यक्ति को तेजाजी के पद चिन्हों पर चलने की बात बताई। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया , कि जाट समाज के उत्थान के लिए राजस्थान में तेजाजी बोर्ड को सुचारू रूप से स्थापित कर स्पेशल बजट देने की मांग सरकार से की गई। इस अवसर पर हरपाल सिंह पूनियां, दुलिचंद लमोरिया, विधाधर नेहरा, सत्यवीर सिंह गरसा, उम्मेद सिंह धतरवाल, घड़सीराम, महेंद्र जाखड़, सुरेश नेहरा, सत्यवीर सिंह भगासरा, मोहरसिंह नेहरा, विरेन्द्र सिहाग एवं नित्यानंद पूनिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।