नवलगढ़ पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले इनामी अपराधी सहित पांच को गिरफ्तार
नवलगढ़ पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले इनामी अपराधी सहित पांच को गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और अपहरण करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी विकास सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 23 जनवरी 2025 को धर्मेंद्र (निवासी ढाका की ढाणी) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह 11:00 बजे जब वह अपने घर पर था, तभी उसके चाचा सुरेंद्र का फोन आया और पूछा कि घर के बाहर इतनी गाड़ियां क्यों खड़ी हैं। धर्मेंद्र ने खिड़की से देखा तो पांच कैंपर और एक पिकअप खड़ी थी। अचानक बंटी उर्फ गजेंद्र (निवासी नवलगढ़) ने अपनी कैंपर से घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और शिवांशु ढाका (निवासी ढाका की ढाणी) ने लोहा की पाइप से हमला कर दरवाजा खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर धर्मेंद्र के सिर पर सरिए से हमला किया, 40,000 रुपये लूट लिए और मकान में तोड़फोड़ की। उन्होंने दरवाजे, शीशे, वॉशिंग मशीन, पानी की टंकी, मोटरसाइकिल और बाथरूम का गेट तोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धर्मेंद्र को जबरन कैंपर में डालकर कृषि मंडी के पास एक खेत में ले जाकर बुरी तरह पीटा और दोनों पैर तोड़ दिए। फिर उसे खटीकन प्याऊ, झाझड़ रोड पर फेंककर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उप महानिरीक्षक पुलिस झुंझुनूं के निर्देश पर वृत्ताधिकारी नवलगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छापेमारी कर प्रदीप कुमार, विकास सिंह, बंटी सिंह, अनुराग और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। 1. प्रदीप कुमार महला (24 वर्ष) निवासी गढ़वालों की ढाणी, तन डूमरा, थाना मुकुंदगढ़, 2. विकास सिंह (28 वर्ष) निवासी नवलगढ़, थाना नवलगढ़, 3. बंटी सिंह (21 वर्ष) निवासी कुशलपुरा, थाना दादिया, 4. अनुराग (19 वर्ष) निवासी भैरूपुरा, थाना सदर सीकर, 5. आशीष (20 वर्ष) निवासी भैरूपुरा, थाना सदर सीकर । पुलिस अभी भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। नवलगढ़ थाना पुलिस ने साफ किया है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035841
