[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JCB ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत:लहूलुहान फ्रेंड से लिपटकर सो गया; क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चित्तौड़गढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

JCB ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत:लहूलुहान फ्रेंड से लिपटकर सो गया; क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे

JCB ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत:लहूलुहान फ्रेंड से लिपटकर सो गया; क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे

रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) : क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे दो दोस्त की बाइक को पीछे से जेसीबी ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहा एक दोस्त वहां पहुंचा तो लहूलुहान दोस्तों को देखकर रोने लगा। वह लहूलुहान मृत दोस्तों से लिपट गया। काफी देर तक वह वहीं लेटा रहा और सो गया। मामला चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा परमाणु बिजलीघर रोड का है। घटना रविवार शाम 7.30 बजे हुई।

रावतभाटा थाना ASI शांतिलाल ने बताया- पुलिस ने जेसीबी ड्राइवर को हिरासत में लेकर जेसीबी और क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर उपजिला अस्पताल रावतभाटा पहुंचे। जानकारी के अनुसार बाबू चोटिला (25) और सूरजनाथ (27) रविवार को थमलाव गांव (रावतभाटा) में क्रिकेट मैच देखने गए थे।

वे दोस्तों के साथ चर्च बस्ती, रावतभाटा अपने घर लौट रहे थे, तभी परमाणु बिजलीघर मार्ग पर एनएफसी गेट के पास उनकी बाइक को जेसीबी ने पीछे से टक्कर मार दी। सूरजनाथ को कोटा रेफर किया गया। बाद में सूरज ने भी दम तोड़ दिया। जबकि बाबू की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी दोस्त नशे में थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बाइक पर पीछे आ रहे दोस्तों ने संभाला

जानकारी के अनुसार- कई दोस्त अलग-अलग बाइकों पर लौट रहे थे। सूरज और बाबू एक बाइक पर थे। उनकी बाइक के पीछे आ रहे दोस्तों ने घायलों को संभाला और तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर जेसीबी को रुकवा लिया गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने बाबू चोटिला को मृत घोषित कर दिया। सूरजनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के जेसीबी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
हादसे के जेसीबी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

दोस्त ने बताया – मुझे नहीं पता था कि एक्सीडेंट दोस्तों का ही हुआ है

सूरजनाथ के दोस्त पप्पू सिंह ने बताया- हम 8 दोस्त तीन बाइकों पर घर लौट रहे थे। बाबू और सूरजनाथ सबसे आगे थे। एनएफसी गेट के पास उनकी बाइक को जेसीबी ने टकर मार दी। मुझे पहले नहीं पता था कि यह हादसा मेरे दोस्तों का ही है। जब मौके पर भीड़ देखी, तो मैंने अपने साथियों को घायलों की मदद के लिए भेजा।

इस बीच जेसीबी चालक भागने की कोशिश कर रहा था और लगभग 100 मीटर दूर जा चुका था। मैंने पीछा करके उसे रुकवाया और रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की सिक्योरिटी के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बाबू चोटिला ने रावतभाटा परमाणु बिजली घर हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूरजनाथ की कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई।
बाबू चोटिला ने रावतभाटा परमाणु बिजली घर हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूरजनाथ की कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई।

दोस्त को लहूलुहान देखकर होश उड़ गए

पप्पू ने बताया- जब मैं जेसीबी को पकड़ने के बाद वापस घटना स्थल पर पहुंचा, तो दोस्तों को लहूलुहान हालत में देखकर मेरे होश उड़ गए। बाबू का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। उसे देखकर मेरे होश उड़ गए। समझ ही नहीं पा रहा था कि क्या किया जाए। लहूलुहान दोस्त बाबू चोटिला को उठाने का प्रयास किया, वह नहीं उठा तो मैं पूरी तरह टूट चुका था। मैं सड़क पर दोस्त से लिपटकर बेसुध हो गया।

सूरजनाथ और बाबू दोनों ठेका मजदूर थे। सूरजनाथ के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह अपनी पत्नी और मां के साथ रहता था। बाबू चोटिला अविवाहित थे। दोनों की अचानक मौत से पूरे रावतभाटा में शोक की लहर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad