[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक से 2.07 किलोग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से खरीदकर ले जा रहा था पंजाब, पपीते की आड़ में कर रहा था तस्करी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रक से 2.07 किलोग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से खरीदकर ले जा रहा था पंजाब, पपीते की आड़ में कर रहा था तस्करी

ट्रक से 2.07 किलोग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से खरीदकर ले जा रहा था पंजाब, पपीते की आड़ में कर रहा था तस्करी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर बुधवार देर रात एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक पंजाब नंबर के ट्रक से 2 किलो 70 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ट्रक में कच्चे पपीते भरे हुए थे, जिनकी आड़ में अफीम की तस्करी की जा रही थी।

थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार देर रात एनएच-52 पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक पंजाब नंबर के ट्रक से 2 किलो 70 ग्राम अफीम बरामद की हे, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख 35 हजार रुपए है। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर बलविंदर सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हनुमानगढ़ के पीलीबंगा का रहने वाला है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आंध्र प्रदेश के कन्नूर से कच्चे पपीते लेकर पंजाब जा रहा था। उसने अफीम मध्य प्रदेश के नीमच से ली थी, जिसे पंजाब में पहुंचाना था। मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्ध कर रहे हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी टीम के कुल 15 जवान शामिल थे। पुलिस ने ट्रक और अफीम दोनों को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77