[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा में शहीद के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा में शहीद के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आज

चंवरा में शहीद के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : कस्बे के शहीद रामसिंह शेखावत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा में आज शुक्रवार को करगिल शहीद रामसिंह शेखावत के 25 वें शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजेंद्र प्रसाद दोराता ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ वीर वीरांगना सहित ग्राम पंचायत चंवरा के सेना एवं अर्ध सैनिक बलों से सेवानिवृत फौजियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि राजकीय भगवान दास अस्पताल झुंझुनूं के सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर रहेंगे। ब्लड डोनेशन टीम बीडीके अस्पताल झुंझुनूं से रहेगी। राजेंद्र दोराता ने मीडिया के माध्यम से रक्तदान शिविर एवं शहीद के शहादत दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22