[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल को महासचिव ने मारा थप्पड़:महारानी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के सामने भिड़े छात्र नेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल को महासचिव ने मारा थप्पड़:महारानी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के सामने भिड़े छात्र नेता

राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल को महासचिव ने मारा थप्पड़:महारानी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के सामने भिड़े छात्र नेता

जयपुर : महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ा बवाल हो गया। कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव अरविंद जाजड़ा ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मंच पर ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बता दें कि इस दौरान मंच पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

आरयू अध्यक्ष को चांटा मारने के बाद दोनों तरफ के कार्यकर्ता भिड़ गए।
आरयू अध्यक्ष को चांटा मारने के बाद दोनों तरफ के कार्यकर्ता भिड़ गए।

थप्पड़ पड़ने के बाद निर्मल चौधरी ने कहा- मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं। जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी मारा गया था।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह थे मौजूद

महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था। इस दौरान आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि थे। वहीं सिंगर अखिल स्टूडेंट्स के लिए परफॉर्म करने वाले थे। हालांकि छात्र गुटों में मारपीट की घटना के बाद शेखावत महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल के कमरे में कुछ देर बैठने के बाद वहां से रवाना हो गए।

पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद मंच पर आकर निर्मल चौधरी ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स को संबोधित किया।
पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद मंच पर आकर निर्मल चौधरी ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स को संबोधित किया।

‘अरविंद केजरीवाल को भी पड़ा था थप्पड़’
निर्मल चौधरी ने कहा महारानी महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जैसे ही मंच पर पहुंचा एक असामाजिक तत्व ने मुझे धक्का दिया। इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन को भी एक्शन लेना चाहिए। मेरी बराबरी करनी है तो बराबर कार्य करो। छात्रशक्ति के लिए जुटो, तब मानूंगा। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का काम है। आप सही दिशा में काम कीजिए। गुंडा बदमाश बनने से समाज आपको स्वीकार नहीं करेगा।

अरविंद केजरीवाल को भी थप्पड़ पड़ा था, लेकिन आज वे सबसे शक्तिशाली राज्य दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। नक्सली क्षेत्रों में भी 20 साल पहले ऐसी घटनाएं सरेआम होती थी, आज वहां भी नहीं होती। राजस्थान किस दिशा में जा रहा है, ये घटना उसी का नतीजा है। मुझे जब तक छात्रशक्ति के लिए काम करने का मौका मिलेगा मैं तब तक छात्रों के लिए कार्य करता रहूंगा।

महासचिव बोला- निर्मल जबरदस्ती मंच पर चढ़ गया
राजस्थान यूनिवर्सिटी के महासचिव अरविंद जाजड़ा ने कहा कि निर्मल बिना बुलाए छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचा था। वह यूनिवर्सिटी में न तो गुरुजनों की इज्जत करता है, न ही छात्रों की। आज भी उसके साथ असामाजिक तत्व महारानी कॉलेज कैंपस पहुंचे थे। जिन्होंने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश भी की थी।

इसके बाद निर्मल बिना बुलाए मंच पर चढ़ गया और माइक छीन कर भाषण देने लगा। यही कारण था कि मैंने उसे रोकने की कोशिश की। वह भूल गया कि अगर वह निर्मल चौधरी है तो मैं भी अरविंद जाजड़ा हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं।

बिना बुलाए कार्यक्रम में पहुंचा निर्मल
जाजड़ा ने कहा- आज के कार्यक्रम में निर्मल को नहीं बुलाया गया था। पिछले दिनों जब सचिन पायलट पहुंचे थे। तब हम लोग भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में आज उसे भी नहीं आना चाहिए था। इसके बाद भी वह स्टेज पर पहुंच गया और भाषण देने लगा इस वजह से मैंने उसे हटाने की कोशिश की।

एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष होशियार मीणा ने कहा- ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।
एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष होशियार मीणा ने कहा- ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।

इस घटना पर एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष होशियार मीणा ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। छात्रसंघ से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में अध्यक्ष और महासचिव दोनों का बराबर का अधिकार होता है। सभी को बराबर सम्मान मिलना चाहिए। ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet