[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : प्रशासन द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति खंडित मामले को लेकर दोरासर मैं छठे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : प्रशासन द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति खंडित मामले को लेकर दोरासर मैं छठे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार पिछले 70 वर्षों से कर रही है दलितों का शोषण- गोवर्धन वर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला प्रशासन द्वारा दोरासर ग्राम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दलितों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित धरने प्रदर्शन के छठे दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी धोद विधायक गोवर्धन मेघवाल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों से दलितों का शोषण किया है, उसी के अंतर्गत दोरासर ग्राम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है की बाबासाहेब को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी ही देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब के पांचों स्थानों को निर्माण कर जीवंत झांकी के रूप में प्रस्तुत करने का कार्य किया है, तो दूसरी ओर कांग्रेस बाबासाहेब का अपमान करने में पीछे नहीं है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक बृजेंद्र ओला को चेताते हुए कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से दलितों पर लाठियां चलवा कर आपने अपने लिए गड्ढा खोदने का कार्य किया है। 2023 के चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पूर्व विधायक डॉक्टर मूल सिंह शेखावत ने कहा कि सन 1947 में हमें पूर्ण तह स्वतंत्रता नहीं मिली थी। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के देश में लागू होते ही हमें पूरी स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्हीं बाबासाहेब का अपमान कर कांग्रेस अपना असली चेहरा दिखा रही है।

इनके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा नेता कमल कांत शर्मा, सरपंच दिलीप मीणा, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, कृष्णा कुमार गावड़िया, सतीश खीचड़, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, विनोद झाझडिया, बंशीधर भीमसरिया, राजेंद्र फौजी, भादरमल स्वामी, उमेद सिंह धनखड़, मनोहर खाजपुरिया सहित अनेक वक्ताओं ने भी धरने को संबोधित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet