[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में ब्लॉक स्तरीय पेंशनर समाज की हुई बैठक:26 फरवरी को पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाने का लिया निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में ब्लॉक स्तरीय पेंशनर समाज की हुई बैठक:26 फरवरी को पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाने का लिया निर्णय

खेतड़ी में ब्लॉक स्तरीय पेंशनर समाज की हुई बैठक:26 फरवरी को पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाने का लिया निर्णय

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी नगर के एक मैरीज हॉल परिसर मे रविवार को ब्लॉक स्तरीय पेंशनर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। फकीर चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 फरवरी को पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया।

पेंशन योजना लागू करने का लिया निर्णय

फकीरचंद ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे कर्मचारियों में काफी उत्साह का माहौल है। पूर्व में सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन बंद कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया था, जिसका नतीजा सरकार को भुगतना पड़ा था। कांग्रेस सरकार से कर्मचारी पिछले काफी समय से पेंशन बहाली करने को लेकर मांग कर रहे थे। जिस पर सरकार ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए दोबारा से पेंशन योजना को लागू किया, जिससे राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन की राशि कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। पेंशन को कर्मचारी बुढ़ापे का सहारा मानते हैं। वृद्धावस्था में कर्मचारियों के लिए पेंशन की राशि बहुत ही बेहतर मानी गई है। कर्मचारी जब 60 साल राजकीय सेवा में कार्य करने के बाद जो सेवानिवृत्त होता है तो उसके लिए पेंशन की राशि ही आजिविका का सहारा होता है।

पिछले वर्ष राज्य सरकार ने जब पेंशन की योजना दोबारा लागू की थी तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों ने जश्न मनाया था। अब पेंशन योजना लागू होने के एक साल पूरा होने पर कर्मचारियों की ओर से पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को पेंशन बहाली वर्षगांठ मनाने पर होने वाली आम सभा में भाग लेने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, नानूराम बबेरवाल, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, पूजा चौधरी, विनोद कुमार मीणा, अशोक कुमार गोठवाल, हरीश मान, लोकेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet