[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सौरभ जिलाअध्यक्ष व पंकज महासचिव चुने गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सौरभ जिलाअध्यक्ष व पंकज महासचिव चुने गए

जनवादी नौजवान सभा का सम्मेलन: हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान

झुंझुनूं : अंबेडकर भवन में चल रहा भारत की जनवादी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि राजस्थान बेरोजगारी दर के लिहाज से देश के पहले पांच राज्यों में शुमार है। प्रदेश सरकार को युवाओं से किए गए वादे को याद रखते हुए सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी सेक्टर में भी नियमित व स्थाई रोजगार दे। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता बिना शर्त दिया जाए और पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुर्नरावृति ना हो। माकपा के फूलचंद बर्बर ने कहा नौजवान देश का भविष्य हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने नौजवानों के हितों पर कुठाराघात किया हे। नौजवानों को एकजुट होकर कॉरपोरेट गठजोड़ की सरकारों से मुकाबला कर अपने हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। किसान नेता सुमेर बुडानिया ने कहा कि किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून 1894 के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है जो कि अंग्रेजों का कानून था। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लोहरा ने कहा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इससे सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं के साथ चोरी, छेड़छाड़ व व्यभिचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने की जरूरत है। नौजवान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष भूराराम लालपुरिया, एसएफआई पूर्व महासचिव अरविंद गढ़वाल, जिलाध्यक्ष अनीश धायल, जिला महासचिव आशीष पचार, छात्रा कमेटी संयोजक प्रिया चौधरी ने संबोधित कर युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन की शुरुआत जिला अध्यक्ष राजेश बिजारणिया ने झंडारोहण से की। जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र टोडरवास ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महासचिव बिलाल कुरेशी ने संगठन की तीन वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

झुंझुनूं. अंबेडकर भवन में डीवाइएफआई के सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व मौजूद कार्यकर्ता।

इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सौरभ जानू जिला अध्यक्ष, पंकज गुर्जर महासचिव, दीपक रणवा, कृष्ण सैनी, हेमलता शर्मा, शाहिद खान चैनपुरा, उपाध्यक्ष, योगेश कटारिया, देव जैदिया, पूजा नायक, अशोक राव सह सचिव, रामचंद्र टोडरवास कोषाध्यक्ष, अजहरुद्दीन गहलोत, सिकंदर पहाड़ियां, सुमित बलौदा, अनीश धायल, आशीष पचार,आशु चौधरी, राहुल सैनी को सदस्य चुना गया। संचालन महिपाल पूनिया व जिला अध्यक्ष राजेश बिजारणिया ने सम्मेलन के सफल संचालन पर खुशी जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77