[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर में अवैध रूप से संचालित कैफे में मिला स्पा सेंटर: अवैध काम होने की पुलिस को मिली थी शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर में अवैध रूप से संचालित कैफे में मिला स्पा सेंटर: अवैध काम होने की पुलिस को मिली थी शिकायत

कैफे की आड़ में रंगरेली के अड्डे चल रहे हैं। कोई ’डार्क जोन’ तो कोई ’लव कैफे’ जैसे नामों से कैफे खोलकर बैठा है। जहां खुलेआम अनैतिक गतिविधियां चल रही है।

अलवर : अलवर शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा व कैफे पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी तो हड़कंप मंच गया। कुछ कैफे से युवक-युवतियों को पकड़ा है। जहां अवैध काम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी।

CO सिटी अंगद शर्मा के नेतृत्व में अवैध कैफे पर कार्यवाही की गई। सीओ ने बताया कि काफी दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ कैफे पर अवैध गतिविधि होती हैं। उसके बाद एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापा मारा है। कैफे पर मिले युवक युवतियाें के पास आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। ऐसे युवक युवतियों को पाबंद किया है। वहीं अवैध चल रहे कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवैध संचालित स्पा के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।​​​​

खुलेआम अनैतिक गतिविधियां चल रही
सूत्रों कि माने तो शहर में कई कैफे बिना नाम के भी चल रहे हैं इन कैफे में पार्टी हॉल और केबिन बनाए हुए हैं। पार्टी हॉल में युवक-युवतियां बर्थ-डे पार्टी आदि करते हैं। पर्दे या लकड़ी के पार्टेशन वाले केबिन में युवक-युवतियां बैठे रहते हैं। इन केबिन में बाकायदा सोफा-कम-बेड लगाए हुए हैं। जहां प्राइवेसी के नाम पर खुलेआम अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet