[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर से 50 मीटर दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, धरने पर बैठे परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घर से 50 मीटर दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, धरने पर बैठे परिजन

घर से 50 मीटर दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, धरने पर बैठे परिजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ के गोठड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। टोंक छिलरी के कीरो की ढाणी में शनिवार सुबह हंसराज (40) का शव उनके घर से महज 50 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की आशंका को बल देते हैं। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक हंसराज की मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोठड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर CHC परसरामपुरा की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले में गोठड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी, डीवाईएसपी राजवीर सिंह और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की गहनता से जांच की।

पुलिस द्वारा मौके से मिले सबूतों की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने हत्या की संभावना जताते हुए पुलिस से मृतक के कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हंसराज किसी के साथ विवाद में नहीं था ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, और जल्द ही घटना के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इस हत्या के बाद इलाके में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहा है।

जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

गोठड़ा थाना प्रभारी कमलेश चौधरी ने इस मामले में बयान दिया कि पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा और आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22