[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब गोदाम मे घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शराब गोदाम मे घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

शराब गोदाम मे घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पचेरी कलां : पचेरीकलां पुलिस ने सिंघाना थाना क्षेत्र के मोई भारू गांव में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए शराब गोदाम में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रविंद्र उर्फ सोनी और रवि कुमार उर्फ कालू सोमरा पिछले साढ़े चार महीने से फरार चल रहे थे।

पचेरीकलां थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बतााय कि 17 अगस्त को संदीप कुमार शराब की दुकान में साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान बोलेरो में सवार होकर आए आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल संदीप को स्थानीय लोगों ने सिंघाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर पचेरीकलां थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि रविंद्र उर्फ सोनी के खिलाफ सिंघाना और सुरजगढ़ थाने में छह मामले, जबकि रवि कुमार उर्फ कालू के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77