[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धत्तरवाला के सरकारी स्कूल में भामाशाह ने बांटे स्वेटर:सर्दी में स्वेटर पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

धत्तरवाला के सरकारी स्कूल में भामाशाह ने बांटे स्वेटर:सर्दी में स्वेटर पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

धत्तरवाला के सरकारी स्कूल में भामाशाह ने बांटे स्वेटर:सर्दी में स्वेटर पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

पिलानी : धत्तरवाला के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज एक विशेष समारोह आयोजित कर छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। ये स्वेटर कोयंबटूर प्रवासी भामाशाह अनीता शर्मा ने अपने दिवंगत पति स्व. सतीश कुमार शर्मा की स्मृति में भेजे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान आभा शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार विपिन कुमार महमिया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सरपंच शीशराम, अमीलाल, और समीर सिंह शेखावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पत्रकार विपिन कुमार महमिया ने अपने उद्बोधन में परमार्थ को मनुष्य का नैतिक और सर्वोच्च लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि मानवीय प्रयत्न का सबसे बड़ा साध्य परोपकार है, और इससे अधिक श्रेयस्कर कुछ नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान स्वेटर पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने ठंड के मौसम में इस सहयोग के लिए भामाशाह अनीता शर्मा और उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि अनीता शर्मा पिछले दो वर्षों से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को जूते, जुराब, और स्वेटर प्रदान कर रही हैं। उनकी इस पहल को विद्यालय परिवार और स्थानीय समाज ने खूब सराहा। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नीरु पवनियां, सज्जन धत्तरवाल, दीपिका, सौरभ, महेंद्र भाम्बू सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा ने किया। भामाशाह परिवार की इस सहयोग भावना से न केवल छात्राओं को राहत मिली, बल्कि समाज में परोपकार और शिक्षा के प्रति जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश भी गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini