राजगढ़ में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:13 साल पुराने मामले में जमानत लेकर फरार हुआ था, गांव डोकवा से पकड़ा
राजगढ़ में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:13 साल पुराने मामले में जमानत लेकर फरार हुआ था, गांव डोकवा से पकड़ा

सादुलपुर : राजगढ़ में 13 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डोकवा गांव से गिरफ्तार किया गया है। जो जमानत पर बाहर आया और जमानत जब्त कर फरार हो गया था।
थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि 6 अक्टूबर 2011 को रेशमा देवी पत्नी स्व. राम सिंह मेघवाल निवासी बागड़वा ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि 3 अक्टूबर को वो और उसका बेटा सुनील अपने घरेलू काम से गांव हरपालू आए थे। इस दौरान सुनील के पास फोन आया और किसी की काम की कहकर वो राजगढ निकल गया, लेकिन शाम तक घर नहीं आया। सुबह उसने गांव में चर्चा सुनी कि राजगढ हॉस्पिटल में एक अज्ञात लड़के का शव पड़ा हुआ है। जिसका पता करने के लिए वो अपने जेठ मदन लाल के साथ राजगढ आई तथा शव को देखा तो उसके बेटे सुनील का शव था।
दर्ज मामले में बताया कि उनकी गांव के सतपाल से हत्या के एक मामले में रंजिश चलती है और इस रंजिश के कारण सतपाल, राजकुमार, दुलीचन्द और नरेन्द्र मेघवाल उसके घर आकर सुनील को जान से मारने की धमकियां दिया करते थे। ऐसे में पीड़िता ने चारों पर सुनील की हत्या करने या करवाने के आरोपी लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी मनीष उर्फ लोडिया (40) निवासी गगौर को गिरफ्तार किया था।
मामले में आरोपी की जमानत हो गई, लेकिन जमानत जब्त कर आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद से लगातार आरोपी की तलाश जारी थी। इसके बाद मनीष को गांव डोकवा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल संदीप कुमार तथा राजेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।