[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पैदल मार्च निकालकर गृहमंत्री का विरोध, पुतला फूंका:बाबा साहब पर टिप्पणी पर नाराजगी; बर्खास्त करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पैदल मार्च निकालकर गृहमंत्री का विरोध, पुतला फूंका:बाबा साहब पर टिप्पणी पर नाराजगी; बर्खास्त करने की मांग की

झुंझुनूं में पैदल मार्च निकालकर गृहमंत्री का विरोध, पुतला फूंका:बाबा साहब पर टिप्पणी पर नाराजगी; बर्खास्त करने की मांग की

झुंझुनूं : सर्वसमाज संघर्ष समिति की ओर से झुंझुनूं में शुक्रवार को पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। मार्च में शामिल लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई।

पैदल मार्च गांधीपार्क से शुरू हुआ। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। जहां गृहमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतला दहन किया गया। लोगों ने अमित शाह इस्तीफा दो, माफी मांगो के नारे लगाए। एससी-एसटी संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष डॉ कमल मीणा ने कहा कि हमारे देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर पर अर्मादित टिप्पणी की गई।

उनका अपमान किया है। देश के करोड़ों की भावना आहत हुई है। बाबा साहब देश में सभी जातियां एवं धर्म को एक समान मानते थे। उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन पर टिप्पणी करना गलत है। इससे सर्व समाज में आक्रोश है। गृहमंत्री माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दें।

विरोध-प्रदर्शन के बाद संघर्ष समिति की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गृहमंत्री अमित शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान बडी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin