[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नगर निकायों में प्रतिनियुक्ति व संविदा आदेशों पर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नगर निकायों में प्रतिनियुक्ति व संविदा आदेशों पर जताया विरोध

पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नगर निकायों में प्रतिनियुक्ति व संविदा आदेशों पर जताया विरोध

रींगस : रींगस में पालिका कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को पालिका अधिशाषी अधिकारी पवन मीणा के नेतृत्व में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी प्रतिनियुक्ति व संविदा पर कर्मचारियों को लेने के आदेश पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन राजस्थान नगर पालिका प्रशासनिक सेवा परिषद, राजस्थान नगर पालिका लेखा सेवा परिषद व राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

अधिशाषी अधिकारी पवन मीणा व सोहन सिंह बाजिया ने बताया कि नगर निकायों के अनेक रिक्त पदों पर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति व संविदा पर कर्मचारियों को लेने के आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों पर कर्मचारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश के दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

नगर निकायों में दूसरे विभागों के कर्मचारी आने से कार्य की गुणवत्ता में गिरावट आएगी। साथ ही विशेष प्रकृति के कार्य होने के कारण रोजाना अनियमिताओं की शिकायतें उत्पन्न होगी। विरोध जता रहे कर्मचारियों ने खुले शब्दों में चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार अपने आदेश को वापस नही लेती है तो आने वाले दिनों में विरोध को और अधिक तेज करके आंदोलन का शुभारंभ किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रींगस नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन अध्यक्ष सोहनलाल बाजिया, नगर पालिका के सहायक लेखा अधिकारी भागचंद बेरवा, महामंत्री बाबूलाल साखुनियां, ममता देवी, पिंकी देवी, भाग्य श्री, अनिल बाजिया, विकास कुमार, निर्मल शर्मा, मोहम्मद अख्तर, कमल कुमार सांखला, कमलेश कुमार, गजानंद मावर, संदीप कुमार, शीशराम बोचल्या सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin