[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैसलमेर में जहां पानी की धार निकली,उसमें ट्रक-बोरिंग मशीन समाए:गैस निकलने के कारण 500 मीटर का इलाका खाली कराया, जांच के लिए ONGC के अधिकारी पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैसलमेर में जहां पानी की धार निकली,उसमें ट्रक-बोरिंग मशीन समाए:गैस निकलने के कारण 500 मीटर का इलाका खाली कराया, जांच के लिए ONGC के अधिकारी पहुंचे

जैसलमेर में जहां पानी की धार निकली,उसमें ट्रक-बोरिंग मशीन समाए:गैस निकलने के कारण 500 मीटर का इलाका खाली कराया, जांच के लिए ONGC के अधिकारी पहुंचे

जैसलमेर : ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान रेगिस्तान से पानी की धार ऐसी फूटी कि उसे रोकना मुश्किल हो रहा है। ट्यूबवेल की खुदाई के लिए लाई गई बोरिंग मशीन, ट्रक सहित धरती में समा गई है। पानी के प्रवाह को देखते हुए 500 मीटर के दायरे का इलाका प्रशासन ने खाली करा लिया है। उधर, तेल-गैस की कंपनी ONGC के अधिकारी मौके पर आए और जमीन से निकल रही गैस की जांच की।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे जैसलमेर के मोहनगढ़ स्थित चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास मोहनगढ़ के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के खेत में बोरवेल की खुदाई की जा रही थी। करीब 850 फीट खुदाई के बाद अचानक तेज प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा।

पानी की धारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठने लगी। प्रेशर के कारण मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया। इस दौरान मौके पर बोरवेल की खुदाई कर रही 22 टन वजन की मशीन ट्रक के साथ गड्ढे में धंस गई। यह देखकर बोरवेल मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी और ग्रामीण मौके से दूर भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के साथ भूजल विभाग को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे। कल रात ही मशीन ट्रक सहित पानी में समा गई।

ट्यूबवेल की खुदाई में फटी जमीन से शनिवार रात को अचानक पानी का बहाव बहुत तेज हो गया था। ऐसे में ट्रक 22 टन की मशीन समेत जमीन में चला गया।
ट्यूबवेल की खुदाई में फटी जमीन से शनिवार रात को अचानक पानी का बहाव बहुत तेज हो गया था। ऐसे में ट्रक 22 टन की मशीन समेत जमीन में चला गया।

बोरवेल से निकल रही गैस है सामान्य

मोहनगढ़ के उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया- ONGC के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और बोरवेल से निकलने वाली गैस को सामान्य बताया। उन्होंने बताया कि ये गैस न तो जहरीली है और न ही ज्वलनशील है। इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है। अब प्रशासन ने बाड़मेर स्थित केयर्न एनर्जी (वेदांता) की टीम से संपर्क किया है। टीम के 2 सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। पानी रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शनिवार को ट्रक जमीन से आधा बाहर था। देर रात ट्रक सहित पूरी मशीन जमीन में समा गई।
शनिवार को ट्रक जमीन से आधा बाहर था। देर रात ट्रक सहित पूरी मशीन जमीन में समा गई।

आसपास के खेत तालाब बने

मोहनगढ़ उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया- शनिवार रात को अचानक पानी का बहाव बहुत तेज हो गया था। मौके पर चारों तरफ कीचड़ और पानी जमा हो गया है। आसपास के खेत भी तालाब बन गए हैं। हालांकि प्रशासन ने एहतियातन खेत को व आसपास का 500 मीटर एरिया खाली करवा दिया है। पानी के बहाव को कम करने के लिए प्रयास जारी हैं।

फटी जमीन से 26 घंटे से ज्यादा समय से लगातार पानी निकल रहा है। आसपास के खेत तालाब बन गए हैं।
फटी जमीन से 26 घंटे से ज्यादा समय से लगातार पानी निकल रहा है। आसपास के खेत तालाब बन गए हैं।

आठ से 10 फीट उठ रही जलधारा

भू-जल वैज्ञानिक डॉ. नारायण दास इणखिया ने बताया- यहां निकले पानी का इतना दबाव है कि यहां समुद्र की लहरों की तरह 8 से 10 फीट ऊंचाई तक पानी बहने लगा। लगातार बहते पानी से किसान के खेत में पानी का भराव होना शुरू हो गया है। हालांकि यहां बालू मिट्टी होने से जल भराव की गहराई अधिक नहीं रही।

विशेषज्ञों ने किया मौका निरीक्षण

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने मोहनगढ़ की सुथार मंडी के 27 BD क्षेत्र में बोरवेल के 500 मीटर क्षेत्र में आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पवन कुमार ने बताया कि रविवार को केयर्न एनर्जी कंपनी के विशेषज्ञ अधिकारियों ने निरीक्षण किया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad