[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव श्रवण केजडीवाल एवं कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव श्रवण केजडीवाल एवं कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी बने

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव श्रवण केजडीवाल एवं कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी बने

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चन्द्र जांगिड़

झुंझुनूं : महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जनकल्याण ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की सभा रविवार दोपहर 1:00 बजे आदर्श बाल निकेतन स्कूलनचुणा चौक रानी सती रोड झुंझुनूं पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर प्रवासी राधेश्याम ढंढारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

सभा में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी सदस्य सर्व ताराचंद गुप्ता, रामस्वरूप देवड़ा मंडावा, श्रवण केजडीवाल झुंझुनूं, डॉक्टर डीएन तुलस्यान झुंझुनूं, सम्पत कुमार चुडैलावाला झुंझुनूं, मनोज डाबरीवाला पिलानी, बृजेश शाह खेतड़ी, मुरारी लाल मुरारका मुकुंदगढ़, रमेश सर्राफ धमोरा, निर्मल मोदी झुंझुनूं, अनिल बिरोलिया नवलगढ़, मनोज गुप्ता सिंघाना, रमेश बाछुका चिड़ावा, महेश खेराङी उदयपुरवाटी, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार झुंझुनूं, नवल गोयल सुल्ताना, राजीव क्याल बिसाऊ, श्रीकांत मुरारका नवलगढ़, सुरेश कानोडिया खेतङी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर प्रवासी राधेश्याम ढंढारिया उपस्थित थे।

ताराचंद गुप्ता
महेश खैराड़ी
सुरेश कानोडिया
निर्मल मोदी

सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी, उपाध्यक्ष सुरेश कानोडिया खेतड़ी एवं सहसचिव महेश खेराङी उदयपुरवाटी को बनाया गया।

उपस्थित सभी सदस्यो ने पदाधिकारियों को बधाई दी वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे ट्रस्ट के उद्देश्यों के साथ ट्रस्ट हित में टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

सभा में ट्रस्ट की भावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं सभी ने ट्रस्ट हित में अपने सुझाव देते हुए कहा कि इसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जिले के सभी कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे। सभा समाप्ति के पश्चात स्कूल परिसर में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर सभी ने पुष्पांजलि की एवं सभी का स्कूल कार्यकारिणी की ओर से दुपट्टा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini