[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM के सामने मंत्रियों पर भड़के भाजपा विधायक:मीटिंग में कहा- कांग्रेस नेताओं के काम करते हैं, हमारी नहीं सुनते, पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CM के सामने मंत्रियों पर भड़के भाजपा विधायक:मीटिंग में कहा- कांग्रेस नेताओं के काम करते हैं, हमारी नहीं सुनते, पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति कराई

CM के सामने मंत्रियों पर भड़के भाजपा विधायक:मीटिंग में कहा- कांग्रेस नेताओं के काम करते हैं, हमारी नहीं सुनते, पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति कराई

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा विधायकों ने मंत्रियों की मनमानी को लेकर शिकायत की है। बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री संभागवार विधायकों से बातचीत कर रहे हैं। शनिवार (28 दिसंबर) को कोटा संभाग के विधायकों ने सीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मंत्री पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति करा रहे हैं।

इसके कारण स्थानीय MLA और जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद के दौरान मंत्री भी मौजूद रहे। रविवार (29 दिसंबर) को सीएम से जोधपुर, उदयपुर, और भरतपुर संभाग के विधायक मिल रहे हैं। सोमवार (30) को भी बाकी संभाग के विधायक सीएम से मिलेंगे।

मदन दिलावर-हीरालाल नागर पर लगाए आरोप

बीजेपी विधायकों का आरोप था कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और हीरालाल नागर स्थानीय विधायकों की बिल्कुल नहीं सुनते हैं। सरकार की योजनाओं को लेकर उनसे कोई बात नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार ऐसी शिकायत केवल एक या दो विधायकों की ही नहीं है। अधिकतर MLA मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज हैं। संवाद में सीएम सभ विधायकों से उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर आश्वासन भी दे रहे हैं।

कोटा संभाग के विधायकों ने दो मंत्रियों की शिकायत की है। सीएम ने सभी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोटा संभाग के विधायकों ने दो मंत्रियों की शिकायत की है। सीएम ने सभी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस नेताओं के कहने पर ज्यादा काम करवाने का आरोप

कोटा संभाग की बैठक में एक विधायक ने कहा- क्षेत्र में बीजेपी नेताओं के कहने से कम और कांग्रेस नेताओं के कहने पर ज्यादा काम हो रहे हैं। उन्होंने सीएम से कहा- बारां जिले में भी मनमानी हो रही है। मंत्री दिलावर बारां जिले में कांग्रेस नेताओं के कहने पर काम करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा- पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और उनकी पत्नी उर्मिला जैन भाया के खिलाफ भ्रष्टाचार, भूमि विवाद, वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी जैसे मामले दर्ज हैं, लेकिन कोटा आईजी द्वारा इन मामलों में कार्रवाई नहीं होने दी जा रही है। ऐसे में जनता के बीच हमारी सरकार की छवि खराब हो रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सीएमआर में विधायकों से संवाद से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सीएमआर में विधायकों से संवाद से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

सीएम ने पूछा कितना फीसदी काम पूरा हुआ

संवाद कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों से पूछा- उनके विधानसभा क्षेत्र में कितनी बजट घोषणाएं पूरी हो गईं। वहीं, जो घोषणाएं पूरी नहीं हुई, उसके पीछे क्या कारण है। सीएम ने आगामी बजट के लिए भी विधायकों से सुझाव मांगे। सीएम ने कहा- जनता के साथ मजबूत जुड़ाव ही सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी को कम करेगा। सीएम ने विधायकों के सभी सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही सीएम ने मंत्रियों से कहा- वे विधायकों से संवाद रखे और उनकी राय को महत्व दें।

पिछले विधानसभा सत्र में बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे।
पिछले विधानसभा सत्र में बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे।

विधानसभा सत्र से पहले नाराजगी दूर करने की कवायद

दरअसल, इस पूरी कवायद को विधानसभा सत्र से पहले विधायकों की नाराजगी दूर करने से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि पिछले विधानसभा सत्र में कई बीजेपी विधायकों ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे। वहीं कई विधायक व्यक्तिगत और सार्वजनिक तौर पर मंत्रियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। ऐसे में इस बार पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा सभी विधायकों से संवाद करके उनकी बात सुन रहे है। वहीं उन्हें हल करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad