[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छत ढलाई करते मशीन की लिफ्ट टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

छत ढलाई करते मशीन की लिफ्ट टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरी

छत ढलाई करते मशीन की लिफ्ट टूटकर 11 केवी लाइन पर गिरी

मुकुंदगढ़ : कस्बे के भींचरी रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। निजी भूमि पर मकान के छत ढलाई करने के लिए सीमेंट- गिट्टी मिक्सचर मशीन लगाई गई थी। ढलाई के दौरान मशीन से सीमेंट-गिट्टी मिक्सचर प्रथम तल पर ले जाने के लिए लगाई गई लिफ्ट टूटकर रास्ते के दूसरे ओर 11केवी विद्युत लाइन पर गिर गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत विभाग में सूचना देकर बिजली बंद करवाई। हादसे में एक मजदूर के घायल हो गया। हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।

सूचना पर एफआरटी टीम पहुंची मौके पर

हादसे की सूचना पर विद्युत विभाग से आरओ मुकेश कुमार, फीडर इंचार्ज हेतराम सहित एफआरटी टीम मौके पर पहुंची। एफआरटी सुपरवाइजर लोकेश गुर्जर, लाइन मैन भरत, अनिल ने मोबाइल की रोशनी में काफी मशक्कत के बाद विद्युत लाइन में फंसी लिफ्ट को नीचे उतरा।

एक मजूदर हुआ घायल

लोगों के अनुसार लिफ्ट के टूटने के कारण पास प्रथम तल पर ढलाई का काम कर रहे एक मजदूर भी लिफ्ट के झटके से साथ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि मजदूर लिफ्ट के साथ 11 केवी लाइन पर नहीं गिरा अन्यथा जन हानि हो सकती थी। घायल मजदूर को ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होते है हादसे

भवन निर्माण में लगे ठेकेदार और श्रमिक अक्सर कार्यस्थल पर जीवन रक्षा हेतु बनाए गए सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते है। ठेकेदार कम कीमत पर अधिक काम के चलते और श्रमिक अधिक कमाने के चक्कर में बिना सुरक्षा के काम लग जाते है। इसी के चलते हादसों का शिकार हो जाते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62