मावठ के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक, सर्दी का असर बढ़ा
मावठ के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक, सर्दी का असर बढ़ा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
नवलगढ़ : कल सुबह से ही तेज आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ मावठ (बारिश) का दौर जारी है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया है। रुक रुक कर हो रही बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने सर्दी का असर तेज कर दिया है, जिससे ठंड में और वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह मावठ किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, रबी फसलों के लिए यह मौसम अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है, खासकर गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के लिए। इस मौसम में सर्दी का असर भी बढ़ गया है, जिससे लोग अधिक गर्म कपड़े पहनने लगे हैं व लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मावठ और सर्दी का यह मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आया है, और वातावरण में ताजगी और शीतलता का अहसास भी कराया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046957


