[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग को किडनैप कर किया था रेप, आरोपी गिरफ्तार:बाजार से सामान लेने गई थी नाबालिग, जंगल में छिपकर बैठा था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग को किडनैप कर किया था रेप, आरोपी गिरफ्तार:बाजार से सामान लेने गई थी नाबालिग, जंगल में छिपकर बैठा था आरोपी

नाबालिग को किडनैप कर किया था रेप, आरोपी गिरफ्तार:बाजार से सामान लेने गई थी नाबालिग, जंगल में छिपकर बैठा था आरोपी

सीकर : सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को किडनैप कर अपने साथ ले गया था और उसने लड़की से रेप किया।

बाजार गई थी नाबालिग

15 दिसंबर को लड़की के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे उसके माता-पिता अस्पताल में दवाई लेने के लिए गए हुए थे और वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। घर में उसकी नाबालिग छोटी बहन और बुजुर्ग नानी ही थी। करीब 11 बजे के आस-पास नाबालिग लड़की नानी को यह कहकर घर से निकली कि वह बाजार से कुछ सामान लेने जा रही है।

दोपहर करीब 1 बजे लड़की के मम्मी-पापा घर आए तो लड़की घर से गायब थी। इसके बाद परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए टीम का गठन किया और नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जंगल में छिपकर बैठा था

पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसके ठिकाने का पता लगाकर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जंगल में छिपकर बैठा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन कुमार (28) दांतारामगढ़, सीकर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62