[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेंद्र सिंह जोधा बेरी के द्वितीय शाहदत दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुरेंद्र सिंह जोधा बेरी के द्वितीय शाहदत दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

सुरेंद्र सिंह जोधा बेरी के द्वितीय शाहदत दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : घनश्याम दीक्षित बेरी

बेरी : राजकीय अस्पताल बेरी में आज अमर शहीद सुरेंद्र सिंह जोधा की द्वितीय शहादत दिवस पर परिवारजनों ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर ने दीपप्रज्वलित कर शिविर का आरंभ किया। इस मौके पर काफी संख्या में युवा व महिलाएं रक्तदान करने के लिए पहुंची और सभी ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को पूर्वविधायक रतनलाल जलधारी द्वारा मौके पर शहीद परिवार की ओर से जारी किए गए प्रमाण पत्र वितरण किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी को वर्तमान में पीएसी को सीएससी में क्रमोन्नत करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया साथ में ही आयुर्वेदिक भवन के लिए भूमि आवंटन के लिए भी कहा इस मौके पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने आश्वासन दिया कि पीएसी को सीएससी में क्रमोन्नत का आश्वासन दिया व करवाने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर शहीद परिवार की ओर से बाबा त्रिवेणी दास गौशाला बेरी में गोसवामणी के आयोजन का कार्यक्रम भी रखा गया। शहीद परिवार के सभी सदस्य व गौ भक्त भी साथ में रहे और गोसवामणी का आयोजन किया। इस मौके पर शहीद सुरेंद्र सिंह जोधा परिवार की ओर से गौ सेवार्थ के लिए 5100 भी गौशाला को भेंट किया तथा इस मौके पर शिविर स्थल पर काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिसमें पूर्व एएसआई हनुमान सिंह शेखावत, पूर्व एएसआई जगदीश सिंह शेखावत, बनवारी लाल जांगिड़, किरण कुमार मील, बजरंग सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, दिनेश तिवाडी, रघुराज सिंह, उमेश महर्षि, अंजनी महर्षि, गोपाल सिंह, रणवीर सिंह, जोधा शक्ति सिंह, सुखदेव, प्रसाद दीक्षित ,पूर्व सरपंच प्रभुसिंह शेखावत, रमा सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह, संजय माठ कारी, बनवारी लाल खेदड़ सिंह, चैन सिंह एवं शहीद परिवार के सभी सदस्य ग्रामीण जन अन्य गांव से आए हुए व्यक्ति वहां मौजूद रहे सभी ने रक्तदान हिस्सा लिया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin