नीमकाथाना के एसएनकेपी कॉलेज में हुई भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता:कलेक्टर ने विजेता स्टूडेंट्स का किया सम्मान, बोले- भ्रामक विज्ञापनों से बचें उपभोक्ता
नीमकाथाना के एसएनकेपी कॉलेज में हुई भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता:कलेक्टर ने विजेता स्टूडेंट्स का किया सम्मान, बोले- भ्रामक विज्ञापनों से बचें उपभोक्ता
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएनकेपी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, रस्सा खींच प्रतियोगिता, उपभोक्ता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम हुए। साथ ही उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली गई और पुरस्कार वितरण भी आयोजित हुआ।

कलेक्टर शरद मेहरा ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। कलेक्टर शरद मेहरा ने उपभोक्ताओं को जागरूक रहते हुए उनके अधिकारों के प्रति जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ता का शोषण होने पर विभिन्न स्तरीय आयोग में डिजिटल शिकायत करने और भ्रामक विज्ञापन में अंतर समझाते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख, एसडीएम मुकेश चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक राजेश कुमार, प्राचार्य संतोष कुमार, अनीता चौधरी सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033856


