[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिविर में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिविर में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

शिविर में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : श्री राधे श्याम आर मोरारका महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सज्जन सिहाग क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने किसानो के हितों के लिए चौधरी चरण सिंह द्वारा दिये गये योगदान के बारे मे व्यक्तव्य दिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विकेश सिहाग ने चौधरी चरण सिंह के बताए गए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्य परायणता एवं राष्ट्र निर्माण में किसान व आम जन की महती भूमिका के विषय मे विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में बड़ोदरा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की तरफ से सभी विद्यार्थियों को नोटबुक एवं पैन वितरित किये गये। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार ,डॉ विकास मील, संकाय सदस्य एवं सभी स्वयसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77