[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायक जाकिर अब्बासी को मिला शेखावाटी रत्न अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गायक जाकिर अब्बासी को मिला शेखावाटी रत्न अवार्ड

गायक जाकिर अब्बासी को मिला शेखावाटी रत्न अवार्ड

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : बज्म-ए-मौसिकी के गायक व सचिव जाकिर अब्बासी को विप्र फाउंडेशन की ओर से शेखावाटी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। जयपुर की स्टारडम होटल में आयोजित अवार्ड समारोह में शेखावाटी की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपना ओर शेखावाटी का नाम भारत में रोशन किया है। गायक जाकिर अब्बासी को ये अवॉर्ड उनके द्वारा गाए गए जागरूकता गीतों के लिए प्रदान किया गया। अब्बासी ने सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ व मतदान जागरूकता आदि गीतों से समाज को जागरूक करने का काम किया है। अपने खुद के लिखे गीतों से आमजन को जागरूक करना उनका लक्ष्य है। शेखावाटी रत्न अवार्ड मिलने पर बज्म ए मौसिकी संस्था के पदाधिकारियों व संगीत प्रेमियों ने गायक अब्बासी को बधाई दी।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77