[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग की लापरवाही से मजदूर का मकान गिरा, वार्ड वासियों की सजगता से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जलदाय विभाग की लापरवाही से मजदूर का मकान गिरा, वार्ड वासियों की सजगता से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ

जलदाय विभाग की लापरवाही से मजदूर का मकान गिरा, वार्ड वासियों की सजगता से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के वार्ड 58 स्थित ईदगाह मोहल्ला में मदरसा तालीमुल कुरान के पास मौहम्मद हारून चेजारा का मकान रविवार को जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण धराशायी हो गया। वार्ड पार्षद खालिद ने बताया कि पिछले 10 दिनों से हो रहे पानी की मैन लाइन लीकेज के बारे में जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी विभाग के कर्मचारियों के कानों की जूं तक नहीं रेंगी और नतीजा यह निकला कि वार्ड के हारून चेजारा का मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी फैल गई। गनीमत यह रही कि वार्ड वासियों की सजगता से किसी जान-माल की क्षति नहीं हुई अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। गौरतलब है कि मकान गिरने के बाद मकान मालिक हारून चेजारा आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान में रखें अलमारी, फिज, टीवी, बैड सहित अन्य जरूरी सामान का नुक़सान हो गया। हारून ने बताया कि मकान गिरने से लगभग 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। हारून ने बताया कि दोपहर एक बजे पानी का प्रेशर अत्यधिक तेज होने के कारण मकान की नीव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और जलदाय विभाग को सूचना देने के बाद भी वे नहीं पहुंचे। प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77