[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग का किडनैप कर दुष्कर्म:सिंघाना पुलिस ने टॉप-10 वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

नाबालिग का किडनैप कर दुष्कर्म:सिंघाना पुलिस ने टॉप-10 वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग का किडनैप कर दुष्कर्म:सिंघाना पुलिस ने टॉप-10 वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने देर शाम को युवती का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कॉलेज गई युवती का अपहरण कर ले गया था, जिसे पुलिस ने टॉप टेन वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया है।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि 23 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान राहुल चौहान उसका जबरन अपहरण कर ले गया। इस दौरान परिजनों ने आसपास के स्थानों के अलावा रिश्तेदारी में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर एसपी शरद चौधरी ने एक विशेष टीम का गठन कर युवती को दस्तयाब करने तथा वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि एक युवक नाबालिग युवती का अपहरण कर ले गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो पुलिस को सूचना मिली कि युवती के अपहरण का आरोपी सिंघाना कस्बे में गंगा मंदिर कुंड के पास आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर सिंघाना निवासी राहुल कुमार पुत्र सुरेंद्र बावरिया को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी कैलाश चंद यादव, एचसी विकास लांबा, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप, कॉन्स्टेबल सुशील कुमार, निहाल सिंह, विकास कुमार, महिला कॉन्स्टेबल सोनिया, सुशीला आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77