[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को किया कंबलों का वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को किया कंबलों का वितरण

सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को किया कंबलों का वितरण

सुलताना : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था झुंझुनूं के तत्वाधान में शनिवार अपराह्न 5:00 बजे मुंबई प्रवासी आशीष एवं अमित तुलस्यान सुपुत्र शैलेंद्र तुलस्यान के सौजन्य से सुलताना कस्बे में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीआई रामनिवास योगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर गोयल ने की । अतिथियों नें कहा की संस्थान की ओर से अनेक भामाशाहो के सहयोग से झुंझुनूं जिले में जन सरोकार के कार्य सराहनीय है। जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना एक अच्छी पहल है । जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर महावीर प्रसाद जांगिड़, करणी सिंह शेखावत, प्यारेलाल शर्मा, बलवीर नेहरा एवं कुणाल गोयल सहित अन्य जन मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad