[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में वीसीआर निस्तारण शिविर का आयोजन:22 मामलों का किया निपटारा, 1.28 लाख का राजस्व वसूल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में वीसीआर निस्तारण शिविर का आयोजन:22 मामलों का किया निपटारा, 1.28 लाख का राजस्व वसूल

खेतड़ी में वीसीआर निस्तारण शिविर का आयोजन:22 मामलों का किया निपटारा, 1.28 लाख का राजस्व वसूल

खेतड़ी : खेतड़ी के दलेलपुरा गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से बकाया वीसीआर निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 मामलों का निस्तारण कर 1.28 लाख रुपए वसूल किए गए। नीमकाथाना नोडल अधिकारी सुभाष मीणा ने बताया-सहायक अभियंता कार्यालय बबाई टाउन के अधिनिष्ठ दलेलपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में पुराने बकाया प्रकरणों का आपसी समझाइए कर सहमति से निस्तारण करवाए गए।

विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 22 मामले सामने आए। जिस पर 15 उपभोक्ताओं से समझाइश कर प्रकरण की सुनवाई करते हुए 1.28 लाख राजस्व रिकवरी की गई है। इसके अलावा 2.37 लाख रुपए के प्रकरण का निस्तारण किया गया। खेतड़ी टाउन उपखंड में 2685 उपभोक्ताओं ने 6.17 लाख और 1198 वीसीआर उपभोक्ताओं 1.89 लाख से अधिक की राशि बकाया चल रही है। जिसको लेकर आमजन से समझाइश कर उनका निस्तारण किया जा रहा।

डिस्कॉम की ओर से बिजली चोरी रोकने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। बिजली की चोरी करने पर विभाग की टीमों द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दलेलपुरा क्षेत्र में करीबन 22 उपभोक्ताओं के 2.37 लाख की अधिक से राशि बकाया चल रही है, जो शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को राहत दी तथा राजस्व वसूल किया जाएगा। वहीं 21 दिसंबर को बबाई सहायक अभियंता कार्यालय में मेगा शिविर लगाकर ज्यादा ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।

इस मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र सैनी ,कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, शीशराम, शंकरलाल यादव सहित विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin