[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर ड्राइवर से मारपीट का मामला दर्ज:रुपए छीनकर ले जाने का आरोप, कार में आए थे आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रैक्टर ड्राइवर से मारपीट का मामला दर्ज:रुपए छीनकर ले जाने का आरोप, कार में आए थे आरोपी

ट्रैक्टर ड्राइवर से मारपीट का मामला दर्ज:रुपए छीनकर ले जाने का आरोप, कार में आए थे आरोपी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी क्षेत्र के झड़ायां में एक ट्रैक्टर ड्राइवर को रोककर मारपीट करने और उसकी जेब से 12 हजार 500 रुपए छीनकर ले जाने का मामला उदयपुरवाटी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी राजेश बुडानिया के मुताबिक ठीकरयां निवासी रिछपाल सिंह जाट ने रिपोर्ट दी है कि वह अपना ट्रेक्टर लेकर झड़ायां स्टैंड की तरफ जा रहा था कि देवनारायण स्कूल के पास एक सफेद कार उसके ट्रैक्टर के सामने आकर रुकी। कार में सवार छह लोग लाठी, सरिए आदि लेकर उतरे और ट्रेक्टर ड्राइवर से बात किए बिना ही मारपीट करने लग गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके उसका पैर तोड़ दिया तथा जेब में रखे 12 हजार 500 रुपए छीनकर भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगा तो 24 घंटे में उसको भी मार देंगे। उसने बताया कि आरोपियों में पापड़ा निवासी जितेंद्र बड़सरा, जयपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह, राहुल मीणा जयपुर व राहुल सिंह शेखावत जुगलपुरा शामिल थे। पचलंगी चौकी प्रभारी विनोद सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62