[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामसरा गांव के पास से आम रास्ता खुलवाने की मांग:प्राईवेट बस यूनियन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चक्का जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामसरा गांव के पास से आम रास्ता खुलवाने की मांग:प्राईवेट बस यूनियन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चक्का जाम की चेतावनी

रामसरा गांव के पास से आम रास्ता खुलवाने की मांग:प्राईवेट बस यूनियन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चक्का जाम की चेतावनी

चूरू : प्राइवेट बस यूनियन की ओर से रामसरा गांव के पास से वाहनों के लिए आम रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों ने इस मांग को लेकर गुरुवार दोपहर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां ने बताया कि चूरू से वाया रामसरा से आम रास्ते जाने के लिए पहले भी ज्ञापन दे चुके है। पांच छह बार जिला कलेक्टर को अवगत भी करवा चुके है। इस आम रास्ते को खुलवाने के लिए भागीरथ ट्रैफिक फाउंडेशन की ओर से 12 नवंबर को पत्र लिखा गया।

फाउंडेशन की ओर से 29 नवंबर से तीन दिसम्बर तक धरना भी दिया गया, लेकिन उस आम रोड पर ऊंटवालिया चौराहा, खासोली चैराहा एवं रामसरा गांव में चूरू से प्रवेश रास्ते पर पत्थर एवं मिट्टी से रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। जिससे यात्री वाहन, स्कूल बस, एम्बुलेंस एवं किसी भी प्रकार की गाड़ियां नहीं आ जा सकती है। यात्री बसों को रतननगर रास्ते से आना पड़ता है। जिससे 30-40 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे समय व धन का व्यय होता है।

यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल बस द्वारा इतना लम्बा चक्कर लगाने पर बच्चों को दो-तीन घण्टे अतिरिक्त समय लगता है। बसें समय पर स्कूल नहीं आ सकती। अगर कल तक रास्ता नहीं खुलवाया जाता है तो यूनियन की ओर से आंदोलन कर बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin