[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध:अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध:अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाया

गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध:अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड कार्यालय के सामने गुरुवार को अनूसूचित जाति और जनजाति संघर्ष समिति की ओर से गृहमंत्री के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अमित शाह का पुतला जलाया और इस्तीफे की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान पार्टियों द्वारा अपने विचार रखे जा रहे थे। देश के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी घृणित और संविधान विरोधी सोच को दर्शाता है। देश के गृहमंत्री की ओर से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की टिप्पणी से देश के लोगों में काफी रोष है, जबकि गृहमंत्री शाह द्वारा देश के लोगों से माफी मांगने की बजाय कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। गृहमंत्री के बयान से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान को ठेस पहुंची है। इस दौरान संघर्ष समिति की ओर से नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तथा गृहमंत्री का पुतला जलाया गया।

इस मौके पर मनीष कुमार, गोकुलचंद मेहरड़ा, हरमेंद्र चनानिया, मुकेश बनेठीवाल, शिक्षणराम, प्रकाश बबेरवाल, लालाराम नायक, नरेश बैरवा, उमेश कुमावत, अनिल खिंची, महीपाल नारवाल, प्रदीप नारवाल, हनुमान प्रसाद, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश चंद, चंद्रजीत शास्त्री, विजेश मेहरड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin