[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान रोडवेज बस नहीं आने से लोगों को हो रही है भारी परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान रोडवेज बस नहीं आने से लोगों को हो रही है भारी परेशानी

राजस्थान रोडवेज बस नहीं आने से लोगों को हो रही है भारी परेशानी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : शिमला से जयपुर वाया मेंहाडा नीमकाथाना जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बस बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस पिछले दो वर्ष से लगातार चल रही है तथा इसमें सवारियां भी खूब जाती हैं लेकिन अचानक इस बस को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र के ग्राम रोजड़ा ककराय, मांदरी, दुधवा, शिमला, गोरीर, मेंहाडा, नांगलिया, सीहोड सहित दर्जनों गांवों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर यह एकमात्र बस चलती थी जो जिला मुख्यालय को गांवों से जोड़ती है लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की जनता जिला मुख्यालय तक कैसे पहुंच पाएगी। यही नहीं जयपुर जाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बस से रोजाना सैकड़ो लोग सफर करते हैं। गत दो दिन से नहीं आने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना रहा पड़ रहा है इस क्षेत्र में इस रोडवेज के अलावा अन्य कोई भी बस नहीं चलती है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर जाने के लिए हरियाणा में नारनौल जाकर बस पकडनी पड़ रही है इसकी शिकायत लोगों ने डी पो प्रबंधक खेतड़ी को की है लेकिन इसके बावजूद भी रोडवेज नहीं आ रही है ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर नीमका थाना को पत्र लिखकर इस रोडवेज को पुन चालू करवाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini