[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत:खाना खाकर लौट रहे पुलिसकर्मी को लिया चपेट में;हादसे ें तीन दिन में 2 की जान गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत:खाना खाकर लौट रहे पुलिसकर्मी को लिया चपेट में;हादसे ें तीन दिन में 2 की जान गई

ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत:खाना खाकर लौट रहे पुलिसकर्मी को लिया चपेट में;हादसे ें तीन दिन में 2 की जान गई

जयपुर : जयपुर के बस्सी थाने में ट्रक की टक्कर से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल अतर सिंह थाने की पीसीआर जीप में तैनात थे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया। मामला थाने के राजाधोक टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े 12 बजे का है। तीन दिन में ये दूसरा सड़क हादसा है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले सीएम सिक्यो​रिटी के आईबी टीम में तैनात कॉन्स्टेबल रामस्वरूप (55) की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

टोल प्लाजा के पास खड़ी थी जीप, खाना खाकर लौट रहे थे

बस्सी थाना अ​धिकारी ने बताया कि थाने की पीसीआर राजाधोक टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर सिंह की ड्यूटी थी। अतर सिंह पीसीआर के ड्राइवर थे। दोनों रात में टोल के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पीसीआर की तरफ जा रहे थे।

हेड कॉन्स्टेबल जीप में पहले ही बैठ चुका था। इसी दौरान पीसीआर के पास पहुंचते ही जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने अतर सिंह को टक्कर मार दी। अतर सिंह को टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर ने पीसीआर को भी चपेट में ​ले लिया। ट्रक इतना स्पीड में था कि वहां खड़े दो और गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी।

कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत,ट्रक ड्राइवर घायल

हादसे की सूचना मिलने पर बस्सी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। हादसे में ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। वहीं अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला और एसएमएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

सात दिन में दूसरा बड़ा हादसा, तीन पुलिसकर्मी जान गंवा चुके

जयपुर में सड़क हादसे में पिछले सात दिन में तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। इससे पहले पिछले बुधवार को अक्षयपात्र चौराहे पर सीएम काफिले में एक प्राइवेट गाड़ी घुस गई थी। चौराहे पर एएसआई सुरेंद्र सिंह तैनात थे। जिन्होंने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, सीएम काफिले में शामिल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इसके बाद तीन दिन पहले रविवार को सीएम सिक्योरिटी के आईबी टीम में तैनात कॉन्स्टेबल रामस्वरूप (55) की बाइक को ओवर स्पीड ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। ये हादसा भांकरोटा थाने के कमला नेहरू नगर पुलिया पर हुआ था। वे रात में 9:15 बजे ड्यूटी पर कर बाइक से लौट रहे थे। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini