[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्यवाही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्यवाही

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्यवाही

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले में एल.पी.जी. सिलेण्डरों के दुरूपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रवर्तन निरीक्षक सुरेन्द्र जिलोवा ने सूरजगढ़ उपखण्ड के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन के तहत कई सिलेण्डर जब्त किए गए।

सूरजगढ़ क्षेत्र में गिरिराज स्वीट्स (स्टेशन रोड) से 6 घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डर, संजय स्वीट्स (गांधी चौक) से 8 घरेलू सिलेण्डर, दक्ष राज होटल से 6 और श्याम बालाजी होटल से 7 घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डर जब्त किए गए। वहीं, मुकुन्दगढ़ मण्डी में श्री लक्ष्मी जोधपुर मिष्ठान भण्डार से 2 और श्रीनाथ मिष्ठान भण्डार से 1 घरेलू सिलेण्डर जब्त किया गया।

इस प्रकार, सूरजगढ़ और मुकुन्दगढ़ मण्डी में कुल 6 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 30 घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डर जब्त किए गए। यह अभियान जारी रहेगा, और एल.पी.जी. के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22