चौथी पैरा वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता:पाटन के दिव्यांग खिलाड़ी ने थ्रो बॉल में जीता गोल्ड
चौथी पैरा वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता:पाटन के दिव्यांग खिलाड़ी ने थ्रो बॉल में जीता गोल्ड
पाटन : पाटन क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत डूगां का नांगल के ग्राम पांचू खरकड़ा के दिव्यांग खिलाड़ी शीशराम गुर्जर व रूपचंद गुर्जर उर्फ विक्की ने चौथी पैरा वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेट्रो बॉल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है।
सीकर के नेछवा गांव में राजपूताना पैरा वॉलीबॉल संगठन राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शीशराम गुर्जर व विक्की ने नीमकाथाना जिले की टीम का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। पैरा वॉलीबॉल संगठन के सचिव राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि नीमकाथाना जिले की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल कप जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइ किया है।
टीम के कप्तान दाताराम गुर्जर, रोहताश गुर्जर, बलदेव कुड़ी, शीशराम गुर्जर, रूपचंद गुर्जर और सुमित रावत ने शानदार प्रदर्शन किया। जिनकी बदौलत टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। ग्रामीणों ने बताया की खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043957


