नीमकाथाना के बुजीवाला में कुंए में मिला महिला का शव:परिजनों बोले- हत्या हुई है; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किया जाम
नीमकाथाना के बुजीवाला में कुंए में मिला महिला का शव:परिजनों बोले- हत्या हुई है; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किया जाम
नीमकाथाना : नीमकाथाना में एक महिला की कुंए में शव मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। परिजन नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मिश्री देवी के ससुर सुणा राम गुर्जर का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने बुजीवाला निवासी मिश्री देवी (25) का अपहरण कर उसे कुएं में डालकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से मिश्री देवी का शव बाहर निकालकर नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने और अन्य मांगों को लेकर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया।
सुणा राम गुर्जर ने बताया- मिश्री देवी सुबह करीब 5 बजे घर के बाहर पशुओं का दूध निकाल रही थी, तभी किसी ने उसका अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद जब मिश्री देवी घर पर नहीं आई, तो उसके ससुर सुणा राम गुर्जर ने घरवालों से बात की और पति प्रकाश चंद को सूचना दी।

परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की और घर से करीब 300 मीटर दूर कुएं के पास मिश्री की शॉल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने कुएं में देखा, तो युवती की लाश पानी में तैरती हुई दिखी। परिजनों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044228


