[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 6 पदों के लिए अभिभाषक संघ चुनाव कल:9 से 4 बजे तक होगा मतदान,1113 मतदाता करेंगे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 6 पदों के लिए अभिभाषक संघ चुनाव कल:9 से 4 बजे तक होगा मतदान,1113 मतदाता करेंगे वोट

सीकर में 6 पदों के लिए अभिभाषक संघ चुनाव कल:9 से 4 बजे तक होगा मतदान,1113 मतदाता करेंगे वोट

सीकर : सीकर में कल 13 दिसंबर को अभिभाषक संघ के चुनाव होने हैं। सीकर में इस बार 6 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहे हैं। जिसमें कुल 1113 मतदाता मतदान करेंगे। कल सीकर कोर्ट परिसर में सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।

चुनाव संचालन समिति के सदस्य एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट और राजस्थान बार काउंसिल के निर्देश पर संपूर्ण राजस्थान में 13 दिसंबर को अभिभाषक संघ के चुनाव होने हैं। सीकर में भी अभिभाषक संघ के चुनाव कल होंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीकर में 1113 मतदाता इस बार चुनाव में मतदान करेंगे।

  • चुनाव में अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार -भागीरथ मल जाखड़,दिनेश गोदारा और विजय सिंह तँवर
  • उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार- जयंत कुमार ओला,कृष्ण कुमार शर्मा, मोहम्मद रफीक
  • महासचिव पद पर-नरेश कुमार भूकर, संदीप तिवाड़ी
  • पुस्तकालय सचिव पद पर- नरेश कुमार मीणा,नंदकिशोर दानोदिया
  • संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद पर- अशोक कुमार सैनी, जयपाल ओल्खा
  • सामाजिक सचिव पद पर – मंजू, रुखसार बानो और विवेक प्रधान

सीकर में 6 पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त प्रवीण स्वामी संयुक्त सचिव पद पर, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र,जाकिर हुसैन,राजेंद्र प्रसाद जांगिड़,सूर्यप्रकाश,शिवदयाल यादव और उज्जवल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin