[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अच्छी पहल – सैनिक कल्याण हितार्थ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपी 4632 रुपए की राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अच्छी पहल – सैनिक कल्याण हितार्थ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपी 4632 रुपए की राशि

अच्छी पहल - सैनिक कल्याण हितार्थ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपी 4632 रुपए की राशि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : व्हाट्सएप ग्रुप भी मदद के लिए बहुत कारगर साबित हो रहे हैं। इसी का एक ताजा उदाहरण है। फोरेवर फ्रेंड्स ग्रुप जिसके माध्यम से शिमला के युवा समाजसेवी सतीश यादव ने सैनिक कल्याण हितार्थ एक मुहिम चलाकर ग्रुप के सदस्यों से 4632 रुपए की राशि एकत्रित कर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश जांगिड को सौंपी है। सतीश यादव ने बताया कि उन्हें सशस्त्र सेवा झंडा दिवस के उपलक्ष्य में अंशदान करने की सोच जगी। इसके लिए उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से QR कोड के भेजने के लिए निवेदन किया ताकि ग्रुप के माध्यम से अंशदान किया जा सके। जिस पर सतीश कुमार ने स्वयं शुरुआत करते हुए अपने सभी साथियों से अपील की जिससे प्रेरित होकर सभी ने अपना अंशदान किया। स्वयं एवं सभी साथियों के सहयोग से 4632 रुपए की राशि एकत्रित हुई। जिसको जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंप दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश जांगिड ने सतीश यादव एवं उनके साथियों का आभार जताया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77