[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खारियाबास में मनाई श्रीमद्भागवत गीता जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खारियाबास में मनाई श्रीमद्भागवत गीता जयंती

श्रीमद्भागवत गीता वैश्विक,आर्ष वैज्ञानिक व प्रासंगिक के साथ विज्ञान सम्मत्त तथा समय प्रबंधन का महत्वपूर्ण ग्रंथ है - योगाचार्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : खारियाबास स्थित राजकीय विद्यालय प्रांगण में संस्था प्रधान सुमन देवी जाखड़ की अध्यक्षता में युवा भारत मातृभूमि अभ्यूदय इकाई भगतसिंह नवयुवक मण्डल संस्थान के जिला प्रवक्ता योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय के सानिध्य में मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष को k मनाई जाने वाली श्री गीता जयंती समारोह पूर्वक मनाई।

योगाचार्य ने वैदिक वंदना प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति एवं शास्त्र विद्या में कर्मयोग की महत्ता को रेखांकित करने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण के उपदेश श्रीमद्भागवत गीता की वैज्ञानिकता,ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुये आधुनिक युग में समय प्रबंधन तथा प्राशांगिक ग्रंथ बतलाते हुये उपस्थित जनों को योगाभ्यास करवाया और गीता दैननंदिनी डायरी,वैदिक संसार,योग संदेश,अखंड ज्योति,युग निर्माण, पाथेय कण,आदि साहित्य विद्यालय पुस्तकालय हेतु भेंट किया।

इस अवसर पर शिक्षक विजेंद्र, उर्मिला देवी,ओमप्रभा धरू,अशोक स्वामी,सुमन देवी आदि सहित छात्र छात्राओं ने नियमित जीवन में स्वाध्याय योगाभ्यास शुरू कर स्वस्थ समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक व सृजनात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। संस्था प्रधान सुमन देवी जाखड़ ने विद्यार्थियों से समय प्रबंधन व अनुशासन के लिय नियमित साधना योग व स्वाध्याय पर बल देते हुए योगाचार्य भारतीय का धन्यवाद प्रकट किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77