[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एबीवीपी ने निकाली समरसता संदेश यात्रा:छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, भेदभाव मुक्त समाज का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एबीवीपी ने निकाली समरसता संदेश यात्रा:छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, भेदभाव मुक्त समाज का दिया संदेश

एबीवीपी ने निकाली समरसता संदेश यात्रा:छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, भेदभाव मुक्त समाज का दिया संदेश

चूरू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से डॉ. बीआर अम्बेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार दोपहर लोहिया कॉलेज से अम्बेडकर प्रतिमा तक ढाई सौ फीट तिरंगा यात्रा के साथ समरसता संदेश यात्रा निकाली।

नगर मंत्री वरुण शर्मा ने बताया कि एबीवीपी देशभर में इस दिन को समरसता दिवस के रूप में मनाती हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनचेतना काम कर रही है। जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि समरस परिसर से समरस समाज बनाने का काम देशभर में युवाओं के माध्यम से विद्यार्थी परिषद कर रही है, जो समृद्ध व सशक्त भारत की मूलभूत आवश्यकता है।

जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत व जिला कार्यालय मंत्री नीरज मलिक ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित समरसता संदेश यात्रा में चूरू शहर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर भेदभाव मुक्त समाज अर्थात समरसता का संदेश दिया। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव व छूआछूत का तिरस्कार करने का संकल्प लिया है।

इस मौके पर नगर कार्यालय मंत्री देवकिशन शर्मा, नगर छात्रावास संयोजक विशाल सिंह भाटी, विशाल सिंह पंवार, योगेन्द्र जांगिड़, देवेन्द्र सिंह, लोकेश ज्यानी, विवके जांगिड़, कुलदीप प्रजापत, दिप्ती, दिलिप, निखिल, विशाल सिंह राठौड़, ज्योति कुमारी, आशा, पुष्पा कुमारी, निकिता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77