[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई कर्मियों की नौकरी को लेकर खबर, 23,820 पदों पर भर्ती हुई निरस्त; अभ्यर्थियों में नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफाई कर्मियों की नौकरी को लेकर खबर, 23,820 पदों पर भर्ती हुई निरस्त; अभ्यर्थियों में नाराजगी

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को निरस्त करने का नया आदेश जारी कर दिया है।

जयपुर : राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन प्रत्याहारित करते हुए बताया कि 23,820 पदों पर 185 निकायों के लिए भर्ती की जानी थी। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। इसको लेकर राज्य सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभिन्न निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतें थीं।

इसके चलते जयपुर ग्रेटर व जयपुर हेरिटेज निगम ने पिछले दिनों प्रक्रिया स्थगित की थी।  जयपुर के अलावा अन्य निकायों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी।  इसी के चलते भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का बड़ा फैसला किया गया है।
 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini