[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेमी युवक-युवती ने किया सुसाइड:दोनों एक साथ कुएं में कूदे, सिविल डिफेंस ने चार घंटे की मशक्कत से निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्यावरराजस्थानराज्य

प्रेमी युवक-युवती ने किया सुसाइड:दोनों एक साथ कुएं में कूदे, सिविल डिफेंस ने चार घंटे की मशक्कत से निकाला

प्रेमी युवक-युवती ने किया सुसाइड:दोनों एक साथ कुएं में कूदे, सिविल डिफेंस ने चार घंटे की मशक्कत से निकाला

ब्यावर : युवक और युवती ने एक साथ खेत में बने कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना बुधवार शाम 7 बजे ब्यावर के पास भोजपुरा गांव में हुई।

ASI तेजाराम ने बताया कि फतेहपुरिया दोयम (ब्यावर) के रहने वाले नेनुसिंह पुत्र आनंद सिंह (25) ने भोजपुरा गांव में एक युवती के साथ खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। शाम करीब 7 बजे खेत का पड़ोसी कुएं पर पानी पीने आया था। इस दौरान कुएं में ओढ़नी (लुगड़ी) दिखाई दी। कुएं में किसी के गिरने के शक पर ग्रामीणों सूचना दी तो हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को घटना की जानकारी दी गई।

ग्रामीण अपने स्तर प्रयास किए तो युवक दिखाई दिया। मौके पर पहुंची डिफेंस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत से रात 11 बजे दोनों को बाहर निकाल लिया गया। इसके दोनों को राजकीय अमृतकौर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62