[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को

चूरू : राष्ट्र के लिये सीमा पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले देश के जांबाज सैनिकों का सम्मान पर्व सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) कुंवर दलीप सिंह ने बताया कि यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को सम्मान देने की प्रेरणा देता है। देश के लिये सदैव तत्पर रहते अपने प्राणों तक की परवाह नहीं करने वाले सैनिकों की वीरता, साहस और राष्ट्र की सूरक्षा के लिये प्राणोत्सर्ग करने वाले शूरवीरों के बलिदान का स्मरण करते यह दिन उनके परिजनों के कल्याणार्थ उदार मन से सहयोग करने का पावन अवसर भी है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इन रणबांकुरों, पूर्व और सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारो के कल्याणार्थ आगे आएं। उन्होंने अनुरोध किया है कि वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए सशस्त्र सेना के कल्याण के लिए सभी मुक्त हस्त से अपना योगदान दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad